top of page

Neemuch News: नीमच में गलत इंजेक्शन लगाने से 26 बच्चों की बिगड़ी हालत, पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप

  • Sep 28, 2024
  • 1 min read

नीमच, मध्य प्रदेश: नीमच जिले में गलत इंजेक्शन लगाने से 26 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। घटना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में हुई, जहां 16 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद बच्चों के शरीर पर फफोले पड़ने की शिकायत मिली। इनमें से 6 बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि 3 बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। बाकी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।


यह घटना तब हुई जब 2 से 4 साल की उम्र के बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन (आर सेफ्ट्रिएक्सोन) लगाया गया, जिसके बाद बच्चों में रिएक्शन शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल में जुट गए, और पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एडीएम लक्ष्मी गामड़ और टीआई पुष्पा राठौड़ ने स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों से जानकारी ली।


इस घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है।



Recent Posts

See All
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों को यात्रा न करने की सलाह दी

नेपाल में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण, भारत सरकार ने अपने नागरिकों को नेपाल की यात्रा न करने की सलाह दी है। नेपाल में एक नए नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं,

 
 
 
कभी दोस्त, कभी दुश्मन: भारत पर ट्रंप के बदलते बयान

भारत के साथ व्यापारिक तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान लगातार बदल रहे हैं। एक तरफ, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "महान प्रधानमंत्री" और अपना "दोस्त" बताते हैं

 
 
 

Comments


bottom of page