के-पॉप: डीमन हंटर्स' बनी नेटफ्लिक्स की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म
- Aug 27, 2025
- 1 min read
लॉस एंजेलिस: साउथ कोरिया की फिल्म 'के-पॉप: डीमन हंटर्स' ने नेटफ्लिक्स पर इतिहास रच दिया है। इसने ड्वेन जॉनसन और गैल गैडोट की फिल्म 'रेड नोटिस' को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज़्यादा स्ट्रीम की जाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। 'रेड नोटिस' कई सालों से इस पोजीशन पर थी, लेकिन 'के-पॉप: डीमन हंटर्स' की दुनिया भर में ज़बरदस्त लोकप्रियता ने उसे पछाड़ दिया। यह सफलता दिखाती है कि कैसे कोरियन सिनेमा और के-पॉप का प्रभाव पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़ रहा है।
Comments