ज्यूरिख डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर, वेबर ने जीता गोल्ड
- Aug 29, 2025
- 1 min read
ज्यूरिख: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 86.48 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.03 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। हालांकि नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता में जीत नहीं पाए, लेकिन उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जो अमेरिका में होगा। यह इस सीजन में नीरज की पहली हार है।
Comments