क्या टेलर स्विफ्ट की सगाई की फोटो तोड़ेगी मेसी का रिकॉर्ड?
- Aug 27, 2025
- 1 min read
लॉस एंजेलिस: गायिका टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्सी की सगाई की घोषणा वाली इंस्टाग्राम पोस्ट, इतिहास की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर बन सकती है। फिलहाल यह रिकॉर्ड अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के नाम है, जिनकी 2022 वर्ल्ड कप जीत की तस्वीर को 7.5 करोड़ से ज़्यादा लाइक्स मिले थे। स्विफ्ट और केल्सी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए, एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनकी पोस्ट आसानी से मेसी के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है, जो सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता को साबित करेगा।
Comments